Breaking News

कुमाऊं में बादल डालने लगे डेरा, अगले तीन दिन में प्री-मानसून बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जून, 2022)

उत्तराखंड में प्री मानसून सक्रिय होने जा रहा है। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में बुधवार से मौसम में बदलाव दिख सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में गुरुवार से बारिश की उम्मीद की जा रही है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्री मानसून की वजह से 15 से 18 जून के बीच कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 16 व 17 जून को बारिश का दायरा व मात्रा बढ़ेगी।

दो दिनों के दौरान नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर तीव्र बौछार पडऩे से लेकर भारी वर्षा तक होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

18 जून से वर्षा में थोड़ी कमी आएगी। बारिश होने की वजह से तापमान में कमी आएगी। मैदानी इलाकों में तापमान कम होकर 34 डिग्री तक आ सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-