Breaking News

काशीपुर :सीपीयू सिपाही सुंदर की जांबाजी ने बचाई एक नन्हीं जान, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जून 2022)

काशीपुर में चीमा चौक पर तैनात सीपीयू सिपाही ने अपनी जान की परवाह न करते हुए एक बच्ची की जान बचाई। सीपीयू सिपाही सुंदर राठौर की इस जांबाजी की लोग सराहना कर रहे हैं।

शनिवार की दोपहर एक बजकर चालीस मिनट पर सीपीयू में तैनात सिपाही सुंदर राठौर यातायात नियंत्रण में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। अचानक एक ई रिक्शा से एक बच्ची चीमा चौक पर भारी यातायात के बीच गिर गई।  सीपीयू कर्मी सुंदर ने इसी बीच बिजली की फुर्ती के बीच सामने से आ रही बस को नजरअंदाज करते हुए बच्ची को सड़क से उठा लिया। सीपीयू सिपाही सुंदर की इस फुर्ती का वीडियो अब वायरल हो गया है। लोग सुंदर की इस जांबाजी को सराह रहे हैं। शब्द दूत न्यूज पोर्टल भी सिपाही सुंदर की इस जांबाजी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-