Breaking News

काशीपुर पीएनबी बैंक लूट अपडेट :बैंक में नहीं था सुरक्षा गार्ड, सायरन भी खराब, मौके पर पहुंचे एसएसपी क्या बोले, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2022)

शहर में आज दिन दहाड़े हुई बैंक लूट की घटना में शामिल बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि किसी ने भी नकाब नहीं पहना था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बैंक कर्मियों से घटना की बाबत सघन पूछताछ की।जिले भर की पुलिस टीमें अपराधियों की तलाश में लगाई गई हैं।

जिले के एस एस पी मंजूनाथ ने पत्रकारों को बताया कि तीन बदमाश हथियारों के साथ बैंक में घुसे। दो पगड़ी पहने हुये थे। घटना के समय बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं था वहीं बैंक का सायरन भी सक्रिय नहीं था। उन्होंने इसे गंभीर चूक बताया। अलबत्ता बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कप्तान ने कहा कि एस ओ जी, स्पेशल पुलिस फोर्स जैसे जितने भी सुरक्षा बल है वह इस घटना के पर्दाफाश में लगा दी गई है। बदमाश किस गाड़ी से आये थे पुलिस ने इसे अभी गोपनीय रखा है। जिले के आसपास की सभी सीमाओं पर सघन रूप से चैकिंग की जा रही है। घटना के दौरान बैंक में कुल सात कर्मचारी थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आठ से दस लाख रुपये बदमाशों द्वारा लूटे गये हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-