Breaking News

ससुर और साले ने मिलकर सैलून में दाढ़ी बनवा रहे दामाद को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

@शब्द दूत ब्यूरो (07 जून, 2022)

सैलून में शेविंग करवा रहे युवक को पहले साले ने गोली मारी और फिर ससुर ने गोली मारी। इतने से भी काम नहीं चला तो उन्होंने लात और पिस्टल की बट से पीटा। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। दरअसल, पहले कहा गया था कि डुमरांव गांव में आत्मरक्षा में मोनू राय को गोली मारी गई।  ससुर और साले ने मिलकर हत्या की है, ये वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि डुमराव गांव में एक सैलून में कुर्सी पर बैठकर दाढ़ी बनवा रहा था। उसी दौरान साले ने ससुर के साथ मिलकर सैलून में गोली मार दी। इसके बाद दोनों आराम से सैलून के बाहर हथियार लहराते निकल गए।

दरअसल, मामला बिहार के बक्सर क्षेत्र में अंतरजातीय विवाह का है। मोनू राय को उनके रिटायर्ट फौजी ससुर सुनील पाठक ने अपने बेटे के साथ मिलकर गोली और बाद में खुद एसपी को फोन कर सरेंडर भी कर दिया।

मामले में मृतक के पिता दीपक राय ने सुनील पाठक और प्रभात पाठक पर सुनियोजित तरीके से बेटे मोनू राय की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है और साथ ही हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार भी बरामद हो गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डॉ. मोहन भागवत ने की उत्तराखंड यूसीसी की सराहना, बोले– देशभर में लागू हो उत्तराखंड जैसा मॉडल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड दौरे से पहले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-