Breaking News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा :यात्री बस खाई में गिरी, 22 लोगों की मौत, 6 शव बरामद

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जून 2022)

उत्तराखंड के यमुनोत्री हाईवे पर डमटा के पास एक मिनी बस 500 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस में 32 यात्री सवार थे। बस में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के निवासी हैं।अधिकांश यात्रियों के मरने की आशंका है। स्थानीय लोगों द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि मध्य प्रदेश के पन्ना के रहने वाले 28 लोग एक बस में सवार होकर यमुनोत्री की ओर जा रहे थे। इस दौरान डामटा के पास ये बस खाई में गिरी। हादसे में अब तक 6 लोगों के शव बरामद हुए हैं। इसके अलावा 6 अन्य लोगों को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे हैं। उधर विधायक दुर्गेश लाल के मुताबिक मृतकों की संख्या 20 से अधिक है।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने कहा कि मिनी बस में कितने लोग सवार थे, उसकी पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन 22 लोगों के सवार होने की संभावना है। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों का कहना कि अधिकतर लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल हैं, उनके उपचार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी उत्तरकाशी अपर्णा यदुवंशी ने कहा कि 22 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। बचाव एवं राहत का कार्य जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 बाबा रामदेव का बड़ा बयान,खोमनेई की मौत पर बोले— “व्यक्ति को मार सकते हैं, विचारों को नहीं”,अमेरिका और इजराइल को कठघरे में खड़ा किया

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नयी दिल्ली। मध्य-पूर्व में जारी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-