Breaking News

बाइडेन के बीच हाउस के ऊपर मंडराया निजी विमान, राष्ट्रपति को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (05 जून, 2022)

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में लापरवाही की खबर सामने आ रही है। व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि नो फ्लाई जोन में अचानक एक विमान घुस गया। जिसे देखते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी को तुरंत सुरक्षित जगह पर भेजा गया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने डेलावेयर के रेहोबोथ बीच में हुई घटना के बारे में कहा, “राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं और कोई हमला नहीं हुआ।”

अधिकारी ने कहा कि जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन बाद में अपने आवास लौट आए। राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध को लेकर सीक्रेट सर्विस ने कहा कि विमान गलती से एक सुरक्षित क्षेत्र में घुस गया था। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा, पायलट उचित रेडियो चैनल पर नहीं था और वो गाइडलाइन को भी फॉलो नहीं कर रहा था।”

व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस ने कहा कि एक छोटा निजी हवाई जहाज राष्ट्रपति जो बाइडेन के डेलावेयर के वेकेशन होम के पास गलती से नो फ्लाई जोन में घुस आया था, जिसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को कुछ समय के लिए एक सुरक्षित जगह भेजा गया। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस पायलट से इस घटना के बारे में पूछताछ करेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-