Breaking News

हादसा: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, स्टीम ब्वॉयलर फटने से आठ लोगों की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (04 जून, 2022)

केमिकल फैक्ट्री में स्टीम ब्वॉयलर फटने से आग लग गई, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। घटना हापुड़ की है। मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने इन के बारे में पुष्टि की है। वहीं 20 से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां राहत और बचाव कार्य मे जुट गई हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

मामला थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर दो दर्जन लोग फंसे हो सकते हैं, जिनको सुरक्षित निकालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग से हुई मजदूरों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने आलाधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए कहा है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-