@शब्द दूत ब्यूरो (04 जून 2022)
एक युवती ने जिम संचालक के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया यही नहीं युवती ने जिम में भी तोड़फोड़ की है। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में आरोपी युवती के विरूद्ध रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। उधर युवती का कहना है कि युवक उसक पति है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग निवासी अनिल चावला पुत्र हरबंश चावला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दूसरे समुदाय की एक युवती उसके बेटे से दो लाख रुपये ले चुकी है और अब चार लाख रुपये की मांग और कर रही है। तहरीर में अनिल चावला ने कहा कि उसके पुत्र अर्जुन चावला का कटोराताल पुलिस चौकी के पास जिम है। तीन जून को वह युवती जबरदस्ती उसके पुत्र के जिम में घुस गई और अर्जुन को गंदी गालियां देते हुए बोली तुझ पर मेरे कहने का कोई असर नहीं हो रहा है। पहले मुझे चार लाख रुपये दे इतना कहने के बाद युवती ने अर्जुन को लात घूंसो से मारना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं युवती ने हथियार से उसके सर पर वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की। इस बीच वहाँ मौजूद जिम ट्रेनर राहुल ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया। इस बीच युवती ने अर्जुन का मोबाइल छीनकर नाली में फेंक दिया। और जाते-जाते अर्जुन को जान से मारने की धमकी दे गई। अनिल चावला के मुताबिक दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इससे पहले युवती के खाते में अर्जुन ने दो लाख रुपये आर टी जी एस कर दिया है।
युवती जसपुर खुर्द रूद्राक्ष गार्डन के पास रहती है। अनिल चावला ने युवती से अपने पुत्र की जान को खतरा बताया है। बहरहाल ये मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवती के विरूद्ध 323/427/504/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
