Breaking News

काशीपुर :30 अप्रैल से लापता व्यक्ति का शव ढेला नदी से बरामद, पत्नी व प्रेमी ने षड्यंत्र रचकर की थी हत्या , दोनों गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (28 मई 2022)

काशीपुर । 30 अप्रैल से लापता व्यक्ति का शव आज ढेला नदी से पुलिस ने बरामद कर मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

कमलानगर आगरा उत्तर प्रदेश निवासी मुकेश बीती 30 अप्रैल से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 12 मई 2022 को उसकी मां मुन्नी देवी पत्नी वीर बहादुर निवासी आगरा ने काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने आज इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 30 अप्रैल से लापता मुकेश की गुमशुदगी को लेकर उसकी पत्नी उर्मिला द्वारा कोई सूचना नहीं दिये जाने तथा उसकी तलाश न किये जाने को लेकर पुलिस का उस पर शक गहरा गया।  पुलिस को  इस हत्याकांड के पीछे मृतक के पड़ोसी फैजान खां पुत्र अफसर खां के साथ मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध का मामला प्रकाश में आया।

आज पुलिस ने एमपी चौक से फैजान खां को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि मुकेश उर्मिला और उसके बीच सबंधों में रोड़ा बन रहा था। जिस पर उन दोनों ने साजिश रचकर मुकेश की हत्या कर दी। 30 अप्रैल को व। वह मुकेश को शराब पिलाने के बहाने ढेला नदी की ओर ले गया और जहाँ उसने मुकेश के सिर पर डंडा मारकर और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ढेला नदी में दबा दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा तथा दुपट्टा भी बरामद कर लिया है।

फैजान की निशानदेही पर पुलिस ने मुकेश का शव ढेला नदी से बरामद कर लिया। मृतक का शव बरामद होने के बाद फैजान को धारा 302/201तथा मृतक की पत्नी को धारा 302 /120बी के तहत गिरफ्तार कर लिया। फैजान पर 2020 में पुलिस पार्टी पर हमला करने का अभियोग भी पंजीकृत है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, सब इंस्पेक्टर कपिल कांबोज, रूबी मौर्य, कांस्टेबल राजवीर सिंह, हेमचंद्र, अनिल कुमार, हरीशंकर, सुरेंद्र सिंह महिला आरक्षी सीता शामिल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :चैती मेले में पहली बार चंपावत की बाल मिठाई और लोहाघाट की पारंपरिक कढ़ाही का संगम, स्थानीय उत्पादों को मिला खास मंच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेला काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-