@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (19 मई, 2022)
दुनिया में अलग-अलग देशों के आमों की भी अपनी खासियत है। दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम तो आप सभी ने सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। हम जिस आम के बारे में बात कर रहे हैं वह जापान में मिलता है। इसके अलावा यह आम भारत में भी पाया जाता है।
जापान में मिलने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम तइयो नो तमांगो है। यह जापान के मियाजाकी में होता है, तो वहीं बिहार के पूणिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है। इस आम को खरीदने के बारे में आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है। आइए जानते हैं इस खास आम के बारे में।
आमतौर यह आम जापान के क्यूशू प्रान्त के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसके कुछ पेड़ हैं और बिहार के पूर्णिया में एक पेड़ मौजूद है। इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है।
भारत में तइयो नो तमांगो नस्ल के एक आम की कीमत 21 हजार बताई जाती है। पूर्णिया में इस नस्ल का एक पेड़ है जो 25 साल से मौजूद है। इस आम को खाने पर मिठास के अलावा नारियल और अन्नास का भी हल्का स्वाद आता है।
भारत में सबसे महंगे आम की बात करें, तो अल्फांसो या हापुस आम सबसे महंगा बिकता है। यह आम इतना स्वादिष्ट होता है कि इसको स्वर्गबूटी भी कहा जाता है। यह आम अपनी मिठास और सुगंध के लिए जाना जाता है।
भारत में मिलने वाले इस आम को जीआई टैग मिला है। इंटरनेशनल मार्केट में अलफांसो की भारी मांग है। यूरोप और जापान के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी अलफांसो की मांग बढ़ गई है।
जापान में तइयो नो तमांगो आम की खेती 70 और 80 के दशक में शुरू हुई थी। दुनिया का सबसे महंगा यह आम गर्म मौसम, अधिक समय तक धूप और बारिश में रहने के बाद पकता है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
