Breaking News

दरोगा जी ने रात में वकील को पीटा, सुबह कचहरी में काले कोट वालों ने धुन दिया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 मई, 2022)

गाजियाबाद कचहरी में अधिवक्ताओं ने भोजपुर थाने के सब इंस्पेक्टर सौरभ राठौर की पिटाई कर दी। इससे पूर्व रात्रि चेकिंग के दौरान एसआई राठौर ने अधिवक्ता विजय को थप्पड़ जड़ दिया था।

अधिवक्ता राकेश शर्मा और विजय अपने साथियों के साथ हापुड़ से एक शादी समारोह से मोदीनगर वापस जा रहे थे। पुलिस भोजपुर में चेकिंग कर रही थी। पुलिसवाले अधिवक्ता विजय की जांच करने लगे। दोनो में बहस हो जाने पर पुलिसवाले ने अधिवक्ता विजय को थप्पड़ जड़ दिया।

अधिवक्ता विजय अदालत में मुकदमे की पैरवी करने जा रहे थे। इसी दौरान दरोगा राठौर पर नजर पड़ी और बहस फिर से शुरू हो गई। इसके बाद अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और दरोगा की पिटाई शुरू कर दी। कचहरी पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दरोगा को चौकी के अंदर करके गेट बंद कर दिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई।

मामले की सूचना मिलने पर एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, एसपी ग्रामीण ईरज राजा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दरोगा के माफी मांगने के बाद बार अध्यक्ष और सचिव ने दोनों पक्षो में समझौता करा दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-