Breaking News

उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में प्रचार को धार देने पहुंचेंगे कांग्रेस के 30 स्टार

@शब्द दूत ब्यूरो (10 मई, 2022)

चंपावत उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आ सकते हैं। कांग्रेस की ओर से जारी की गई 30 स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों नेताओं का नाम है।

पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव केसी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सांसद प्रदीप टम्टा, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी इस सूची में शामिल हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, विधायक तिलकराज बेहड, विधायक आदेश चौहान, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रणजीत सिह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल राजेश रस्तोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भंडारी भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-