Breaking News

पड़ोसी देश श्रीलंका में हालात बेकाबू, पूरे देश में कर्फ्यू, प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

 

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (09 मई, 2022)

श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे ने  इस्तीफा दे दिया है दरअसल आज श्रीलंका में हिंसक झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। तथा देश में आपात काल भी लागू कर दिया गया था।

इससे पहले आज श्रीलंका में तेजी से घटनाक्रम बदला। भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की राजधानी में पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया है। सरकार के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़पों के बाद यह कर्फ्यू लगाया गया है। विरोध प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इन झड़पों में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजपक्षे के समर्थकों ने डंडों और छड़ियों के साथ नौ अप्रेल से राष्ट्रपति के भवन के बाहर कैंप लगा कर बैठे निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर हमला बोल दिया।

पुलिस ने पुलिस लाइन से आगे बढ़ कर सरकार विरोधी कैंप और दूसरे ढांचे तोड़ने वाले वाले सरकार समर्थकों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। विपक्ष के नेता पर सरकार समर्थकों ने कथित तौर पर हमला किया। वह गोटागोगामा में शांति पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिलने पहुंचे थे।

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो श्रीलंकन कैबिनेट के मंत्री प्रसन्ना रणतुंग, नलका गोदाहेवा और रमेश पथिराना ने महिंदा राजपक्षे के प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने के फैसला का समर्थन किया है। हालांकि, सहयोगी मंत्रियों से इतर मंत्री विमलपुरा दिसानायके ने कहा था कि देश के संकट से निपटने में महिंदा का इस्तीफा बेकार साबित होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-