कांग्रेस के चालीस वर्ष पुराने दिग्गज नेता जोत सिंह बिष्ट ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। आज सुबह ही जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस छोड़ दी थी। शब्द दूत ने उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की संभावना की खबर सबसे पहले दी थी।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को नई दिल्ली में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया तथा उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
जोत सिंह बिष्ट के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर आप के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा पिछले 40 वर्षो से कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं 2022 विस चुनावों में धनौल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जोत सिंह बिष्ट जी का आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा
संगठन को लेकर आपकी गहरी समझ और जनता के बीच आपकी मजबूत पैठ से निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलने जा रही है ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
