Breaking News

होटल अलकनंदा को उत्तराखण्ड सरकार को सौंप गए योगी

@शब्द दूत ब्यूरो (05 मई, 2022)

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के साथ लम्बें समय से चल रहे अलकनंदा होटल विवाद पर विराम लग गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अलकनन्दा पयर्टक आवास की चाबी सौंपी। 21 वर्षों से लंबित पड़े परिसंपत्ति विवाद के समाधान क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होटल अलकनंदा को उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने पर मुख्यमंत्री धामी ने आभार व्यक्त किया है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा घाट के किनारे बने उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के नए होटल भागीरथी पर्यटक आवास का लोकार्पण भी किया। अलकनंदा घाट पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से भागीरथी पर्यटक आवास का निर्माण कराया गया है।

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ तीन मई को उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। अपने दौरे के तीसरे दिन वह हरिद्वार पहुंचे। हस्तांतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई नेता मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-