Breaking News

बड़ी खबर :सुबह किरायेदार बन कर आया रात को लाखों के गहने व नगदी उड़ा कर फरार, सीसीटीवी में हुआ कैद, देखिए वीडियो

बसंत बिहार में हुई वारदात, पुलिस मौके पर पहुंची

@शिव कुमार शर्मा

कोटा (05 मई 2022) । शहर के दादा बाड़ी थाना क्षेत्र के एक इंजीनियर के सूने मकान में चोरों ने दिनदहाड़े सेंध मार कर 12 लाख की कीमत के जेवरात व नकदी चुराकर ले गए।चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त घर पर चार किराएदार मौजूद थे।उन्हें भी चोरी की भनक नहीं लगी। आस पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक बदमाश कैद हो गया है। जिसके मुंह पर कपड़ा होने से चेहरा पहचान में नहीं आ रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बसंत विहार स्पेशल निवासी नंदलाल मीणा गेल इंडिया लिमिटेड गैस कंपनी में इंजीनियर है। मीणा ने बताया कि वह परिवार सहित उद्योग नगर में शादी समारोह में भाग लेने गए थे। रात करीब 10:00 बजे एक परिचित महिला को उन्होंने मकान का ताला लगाने के लिए भेजा तो चोरी की वारदात का पता चला। उन्होंने बताया कि ₹380000 नगद व सोने-चांदी के नौ लाख के जेवरात बदमाश अपने साथ ले गए। मीणा ने इस मामले में दादाबाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

बताया जाता है कि जिस बदमाश ने यह वारदात की उसने पहले पूरी रेकी की घर की गली व अन्य जगह सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। चोर रेकी के उद्देश्य से सुबह 11:00 बजे नंदलाल मीणा व उसके सामने वाले मकान पर गया। बदमाश वहाँ किराएदार बनकर गया था। शाम को मकान फाइनल करने को बोला था। मीणा के अनुसार शादी में जाने के लिए परिवार सहित दोपहर 3:00 बजे उन्होंने घर छोड़ा उसके बाद करीब 3:30 बजे चोर गली में आया। चोर आते समय एक कैमरे में कैद हो गया जिसमें वह नजर आ रहा है। दादाबाड़ी पुलिस ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-