Breaking News

शर्मनाक :गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराने पहुंची नाबालिग से पुलिस थाने में भी कथित रेप, थानाध्यक्ष सस्पेंड

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (04 मई, 2022)

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक थाने के एसएचओ पर गैंगरेप की पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया है। इसके बाद एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी थानाध्यक्ष फरार है।

तेरह वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया है कि पहले चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष ने थाने के अंदर उसके साथ बलात्कार किया।

ललितपुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएचओ और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। बता दें कि पीड़ित ने इस पूरी घटना की शिकायत एसपी से की है, जिसके बाद ये कार्यवाई हुई है। थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

नाबालिग लड़की का 22 अप्रैल को चार युवकों ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों के चंगुल से छूटकर जब पीड़िता थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची तो उसको न्याय देने की जगह उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। आरोप है कि वहां मौजूद थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने अपनी आपबीती एसपी को सुनाई जिसके बाद कार्यवाई की जा रही है।

ललितपुर पुलिस का कहना है कि उन्होंने मामले में एसएचओ और अन्य के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप लगाए हैं। हालांकि, आरोपी पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। ललितपुर के एसपी निखिल पाठक ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही हैं। एसएचओ निलंबित है और वह एक अपराधी है। इसलिए उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-