Breaking News

बड़ी खबर :काशीपुर में भाजपा नेता के घर घुसे बदमाशों ने लाखों के गहने उड़ाये, देखिए सीसीटीवी में कैद चारों बदमाश

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मई 2022)

बेखौफ बदमाशों ने शहर में एक प्रतिष्ठित व्यापारी व भाजपा नेता के घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने लूट लिये। घटना भाजपा विधायक के आवास के नजदीक रहने वाले भाजपा नेता के घर में होने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा है।

जानकारी के अनुसार आई टी आई थाना क्षेत्र स्थित पूर्व भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के घर से सटे मकान में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप पैगिया का व डॉ ईश्वर अग्रवाल का निवास है।

डॉ ईश्वर अग्रवाल ने बताया कि बीती रात घर के सभी लोग सोये हुए थे। सुबह जब उठे तो एक दरवाजा टूटा हुआ देखा। साथ ही सामान बिखरा हुआ देखने पर जब आलमारी देखी तो उसमें से आभूषण आदि गायब देखकर माथा ठनका। घर के भीतर लगे सीसीटीवी चैक किये तो उसमें चार बदमाश रिवॉल्वर लहराते हुए  दिखाई दिये। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना रात दो बजे के आसपास की है। उन्होंने बताया कि लगभग आठ लाख रुपये के गहने व सामान चोरी गया है।

घटना की सूचना तत्काल आईटीआई थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। तथा परिजनों से जानकारी ली।

बहरहाल काशीपुर में भाजपा विधायक के घर के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए इतन बड़ी वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस दौरान लुटेरों के सामने घर का कोई सदस्य नहीं आया ये गनीमत रही। बहरहाल पूरे शहर में इस वारदात की चर्चा है। पुलिस मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 बाबा रामदेव का बड़ा बयान,खोमनेई की मौत पर बोले— “व्यक्ति को मार सकते हैं, विचारों को नहीं”,अमेरिका और इजराइल को कठघरे में खड़ा किया

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नयी दिल्ली। मध्य-पूर्व में जारी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-