अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा भगवान परशुराम की जयंती पर चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के सभागार में हवन व उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
परशुराम जयंती के अवसर पर महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, जिला अध्यक्ष उमेश जोशी ,तथा महामंत्री आर सी त्रिपाठी ने भगवान परशुराम के चित्रपर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ कर हवन किया।
समारोह में बोलते हुए महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि परशुराम जी का प्रारंभिक नाम राम था और कालांतर में भगवान शंकर से परसा प्राप्त होने के बाद उनका नाम परशुराम पड़ा। उनका समूचा जीवन अनुपम प्रेरणा से भरा हुआ था। सतयुग और त्रेता के संधि काल में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महान शिव भक्त महर्षि परशुराम जी का अवतरण हुआ। इनके पिता जमदग्नि व माता रेणुका थी।
भगवान परशुराम दिव्यास्त्रो के संचालन में ,योग ,वेद ,नीति तंत्र कर्म में निषडात थे पौराणिक कथाओं के अनुसार केरल कन्याकुमारी व रामेश्वरम जैसे तीर्थों की स्थापना भी भगवान परशुराम ने ही की थी। आज हम सब उनके बताए हुए मार्ग पर चल कर आगे बढ़े । जिला अध्यक्ष उमेश जोशी ने कहा कि अक्षय तृतीया को जन्म लेने के कारण उनकी शस्त्र शक्ति भी अक्षय थी उन्हें भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त था। परशुराम जयंती समारोह का संचालन आरसी त्रिपाठी ने किया। सभी आगंतुकों को प्रसाद फल व मिठाई वितरित की गई।
डॉ दीपिका गुड़िया ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से समाज की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया है। इस मौके पर उमेश जोशी, शैलेंद्र कुमार मिश्रा , आरसी त्रिपाठी, सुरेश जोशी, मनोज डोबरियाल , मोहन चंद्र पपने, संजय चतुर्वेदी, वेद प्रकाश विद्यार्थी, गिरीशचंद्र तिवारी, पंकज पंत, भास्कर त्यागी, विमल गुड़िया, दीपिका गुड़िया, विकल्प गुड़िया गिरीश चंद अधिकारी, चंद्रभूषण डोभाल, तरुन लोहनी , लता तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
