Breaking News

उत्तराखंड: कर्मचारियों को महंगाई से मिलेगी राहत, डीए की फाइल तैयार

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मई, 2022)

उत्तराखंड में राज्य सरकार के स्तर पर भी डीए को लेकर प्रस्ताव तैयार हो गया है। बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे कर्मचारी भी डीए से कुछ राहत मिलने की उम्मीद बांधे हुए हैं।

राज्य सरकार के वित्त विभाग ने कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई से कुछ राहत देने का मसौदा तैयार किया है। वित्त विभाग ने तीन फीसद महंगाई भत्ता बढ़ाने की फाइल तैयार कर दी है। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी मिलते ही कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात दे दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते तक आदेश जारी हो सकते हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने मार्च में एक जनवरी 2022 से तीन फीसद महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लागू कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार के स्तर पर भी डीए को लेकर प्रस्ताव तैयार हो गया। बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे कर्मचारी भी डीए से कुछ राहत मिलने की उम्मीद बांधे हुए हैं।

वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, डीए का आदेश अब तक जारी हो जाता लेकिन वित्त विभाग में सचिव वित्त को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी। हाल ही में तबादला आदेश में सचिव वित्त की जिम्मेदारी भी तय हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, डीए के फाइल वित्त विभाग से होते हुए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गई है। उनका अनुमोदन प्राप्त होते ही डीए के आदेश जारी हो जाएंगे।

वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों का डीए 31 फीसद है। तीन फीसद डीए बढ़ने से यह 34 फीसद हो जाएगा। तीन फीसद डीए का लाभ राज्य सरकार के करीब पौने तीन लाख कर्मचारी व पेंशनरों को मिलेगा। बाद में सार्वजनिक उपक्रम के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा। राज्य में करीब डेढ़ लाख कर्मचारी व सवा लाख पेंशनर हैं।

वित्त विभाग को सूत्रों के मुताबिक, तीन फीसदी डीए जारी होने से कर्मचारियों को उनके वेतन में न्यूनतम 1000 रुपये से 5000 रुपये से अधिक की धनराशि का फायदा होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-