Breaking News

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद काशीपुर पहुंचे दीपक बाली का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

@शब्द दूत ब्यूरो (01 मई 2022)

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह नगर पहुंचे दीपक बाली का यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। आप के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी उत्तराखंड के अगले वर्ष होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि वे शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपेंगे । उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भले ही हमें जनादेश नहीं दिया मगर प्यार बहुत दिया और उसी प्यार का परिणाम है कि चुनाव में जीत न मिलने के बावजूद प्रदेश भर में आप कार्यकर्ताओं के उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं है और हम कार्यकर्ताओं के इसी उत्साह के बल पर जनता के हितों की लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे । उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रतिभाग करेगी और जीत का शानदार इतिहास रचेगी।

उन्होंने आज मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों को शुभकामनाएं दी और कहा कि अन्य वर्गों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए भी हमेशा मजबूती के साथ खड़ी रहेगी।

इससे पहले देहरादून से काशीपुर के रास्ते में दीपक बाली का  जसपुर विधानसभा क्षेत्र के मिस्सरवाला में सरदार सूबा सिंह व उनके दर्जनों साथियों उसके बाद बैलजुड़ी मोड़ पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी एवं शादाब आलम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नारेबाजी की।

बाद में काशीपुर में डिजाइन सेंटर के सामने तथा मुख्य चौराहे पर ढोल नगाड़ों के साथ श्री बाली का भव्य स्वागत किया गया। खुशी में झूमते नाचते कार्यकर्ताओं के अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद आम आदमी पार्टी जिंदाबाद और दिनेश मोहनिया व दीपक बाली जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा ।

सैकड़ों दोपहिया वाहनों एवं कारों के काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली का स्वागत करने वालों में जसवीर सिंह सैनी, पार्षद दीपचंद जोशी, जसपाल सिंह टिल्लू, अमन बाली, मनोज कौशिक, गीता रावत, उषा खोखर, सुनीता सक्सैना, अमित सक्सैना, रजनी ठाकुर, पूजा अरोरा, मेनका कौर, पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचौरा, विनोद सिंह नेगी पवित्र शर्मा, आयुष मेहरोत्रा, सोनी वर्मा, आशु भारती, विजय शर्मा, अजय वीर यादव, जसपुर से मोहम्मद अकरम, रघुनाथ अरोरा, सूरजी बिष्ट, रजनी पाल, संजीव शर्मा, राधा चौहान, विराट अरोरा, गीता देवी, बलजीत कौर, निशा शर्मा, महेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह गदरपुर, मधुबाला सचदेवा, राजकुमार वर्मा, देवराज वर्मा, नूर मोहम्मद, पूर्व पार्षद राधेश्याम प्रजापति, मनोज कुमार शर्मा, नीलकमल शर्मा, आशीष कुमार, शाहरुख चौधरी, मोनू, साहब सिंह, शहजाद अंसारी, आकाश मोहन दीक्षित, सरदार देवेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, श्वेता सिंह एडवोकेट सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 बाबा रामदेव का बड़ा बयान,खोमनेई की मौत पर बोले— “व्यक्ति को मार सकते हैं, विचारों को नहीं”,अमेरिका और इजराइल को कठघरे में खड़ा किया

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नयी दिल्ली। मध्य-पूर्व में जारी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-