Breaking News

शर्मनाक :फरियादी महिला से दारोगा ने थाने में करवाई मालिश, एसपी ने किया सस्पेंड, देखिए वीडियो

महिला की मजबूरी का फायदा उठाया दारोगा ने

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (29 अप्रैल, 2022)

बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा ब्लॉक के अंतर्गत एक थाने में दारोगा द्वारा एक फरियादी महिला से तेल मालिश कराने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दारोगा शशिभूषण सिंह फोन पर किसी से बात कर रहा है, जबकि उसी दौरान महिला उसे तेल मालिश कर रही है।

आरोप है कि डरहार ओपी के थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने महिला की मजबूरी का गलत फायदा उठाते हुए नंगे बदन मालिश कराई है। थानाध्यक्ष की बातचीत से लग रहा है कि महिला किसी परेशानी में है और थानेदार उसका काम कराने के एवज में उससे ये सेवा ले रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद जिले की एसपी लिपि सिंह ने थानेदार शशिभूषण सिंह को सस्पेंड कर दिया है और लाइन हाजिर करने का भी आदेश दिया है। वायरल वीडियो में पीली साड़ी पहनी महिला मालिश कर रही है जबकि एक अन्य महिला जो गेरुआ रंग की साड़ी पहनी है, उसके सामने बैठी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डॉ. मोहन भागवत ने की उत्तराखंड यूसीसी की सराहना, बोले– देशभर में लागू हो उत्तराखंड जैसा मॉडल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड दौरे से पहले …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-