Breaking News

उत्तराखंड :प्रीतम सिंह ने तीन न्यूज पोर्टल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस विधायक के भाजपा में जाने की खबर चलाई थी

@शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल, 2022)

आखिरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपने खिलाफ जारी सियासी हथकंडों का जवाब देने मीडिया के सामने आए। अपने विरोधियों को दो टूक लहजे में उन्होंने कहा कि शिखंडियों की आड़ लेकर प्रीतम सिंह की हत्या नहीं की जा सकती है। उन्होंने भ्रामक प्रचार को लेकर तीन न्यूज पोर्टलों को मानहानि का नोटिस जारी करने और मुकदमा दर्ज करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भी सौंपा है।

राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रीतम सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि मेरा पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहा है। बावजूद इसके उनके कांग्रेस छोड़ने की भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। उन्होनें बताया कि तीन न्यूज पोर्टल्स ने एक झूठ को आधार बनाकर उनके इस्तीफे की खबर चलाई।

प्रीतम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन आज उसका उपयोग गलत तरीके से किया जा रहा है। उन्होनें साफ लफ्जों में कहा कि उनके खिलाफ जारी अफवाहें किसी साजिश का हिस्सा भी हो सकती हैं। प्रीतम सिंह ने स्पष्ट किया कि शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश में जिन्हें भी पार्टी की कमान सौंपी है, उन्हीं के नेतृत्व में आगे भी काम किया जाएगा।

प्रीतम सिंह ने कहा कि उनके ऊपर हमला करने वाले समझ लें कि शिखडियों की आड़ लेकर प्रीतम सिंह की हत्या नहीं की जा सकती है। प्रीतम ने खुद पर लगे गुटबाजी के आरोपों की जांच की मांग भी की। उन्होनें बताया कि गलत जानकारियों प्रसारित करने के मामले में तीन न्यूज पोर्टल्स के खिलाफ मानहानि नोटिस जारी कर दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-