Breaking News

उत्तराखंड: जानिए चंपावत उपचुनाव में धामी को हराने के लिए कांग्रेस का क्या प्लान है?

@शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल, 2022)

चम्पावत उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराने और 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए जमीन तैयार करने का काम यूथ कांग्रेस करेगी। इसके लिए प्रदेशभर में ‘यंग इंडिया के बोल’ कार्यक्रम चलाया जाएगा। युवा समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रख सकें, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहेगा। साथ ही इन्हीं युवाओं में यूथ कांग्रेस कई बेहतरीन वक्ताओं की भी खोज करेगा।

बीते दिनों हल्द्वानी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यूथ कांग्रेस के यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया था। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिलों में जाकर यूथ कांग्रेस विभिन्न मुद्दों पर युवाओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी।

मगर असल मायनों में ये आने वाले चुनाव में कांग्रेस की नींव मजबूत करने की दिशा में एक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। किसी भी क्षेत्र के लोगों की सोच बदलनी हो तो वहां के युवाओं की सोच बदलनी जरूरी होती है। यूथ कांग्रेस भी इसी बात को ध्यान में रखकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करने जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-