Breaking News

उत्तराखंड: मंत्री धन सिंह रावत की पोस्ट पर भड़के यशपाल आर्य, कहा-आजकल जो भाजपा करे वही संविधान है

@शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल, 2022)

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की फेसबुक पोस्ट पर नेता प्रपिपक्ष यशपाल आर्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और पदाधिकारियों ने मंत्री परिषद की बैठक में भाग लिया। इन पदाधिकारियों में उत्तराखंड प्रभारी और सह प्रभारी भी हैं जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड कैबिनेट सहित बैठक में शामिल थे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों ने मंत्री के रूप में शपथ नहीं ली है। इसलिए यह मंत्रीपरिषद का हिस्सा नहीं हैं तो प्रदेश कार्यालय में मंत्रीपरिषद की बैठक कैसे हो सकती है। आर्य ने कहा कि मंत्री जी भारत के संविधान के आर्टिकल 163 और 164 में राज्य सरकारों के मंत्रिपरिषद के संबंध में स्पष्ट रूप से लिखा है।

उन्होंने तंज कसा कि ‘या आजकल जो भाजपा करे वही संविधान है’ वाला समय आ गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप सभी ने भारत के संविधान में वर्णित पद और गोपनीयता की शपथ ली है, उसका मान रख लीजिए।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सहित आप सभी मंत्रीगण सामुदायिक उत्तरदायित्व के सिद्धांत से बंधे हैं। आप सभी के लिए व्यक्तिगत रूप से कोई भी आदरणीय या पूज्यनीय हो सकता है, लेकिन आप खुले आम घोषणा के साथ संविधान की धज्जियां नहीं उड़ा सकते। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बैठक पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-