Breaking News

उत्तराखंड: धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ने पर गहतोड़ी को मिल सकता है इनाम

@शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल, 2022)

सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी को इनाम मिल सकता है। सियासी जानकार मान रहे हैं कि विधायकी छोड़ने के बाद कैलाश गहतोड़ी का राजनीतिक ग्राफ ऊंचा होगा। राज्य बनने के बाद साल 2002 से अब तक मुख्यमंत्री के लिए जितने भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से सभी को पार्टी और सरकार ने सम्मान दिया।

राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने की एवज में कैलाश गहतोड़ी को कोई ओहदा मिल सकता है। बाईस साल के उत्तराखंड में चार विधायकों ने सीएम के लिए विधानसभा सीट छोड़ी और सभी की राजनीतिक ताकत पहले से ज्यादा बढ़ी।

पांचवें विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए। चुनाव नतीजा आने के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ने का प्रस्ताव रखा और पार्टी आलाकमान की हरी झंडी के बाद 21 अप्रैल को गहतोड़ी ने बाकायदा विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा भी दे दिया।

अब मुख्यमंत्री धामी चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। सियासी जानकार मान रहे हैं कि विधायकी छोड़ने के बाद कैलाश गहतोड़ी का राजनीतिक ग्राफ ऊंचा होगा। इस कारण यह है कि साल 2002 से अब तक मुख्यमंत्री के लिए जितने भी विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से सभी को पार्टी और सरकार ने सम्मान दिया। इस्तीफा देने वाले तीन विधायकों को दर्जा मंत्री और एक विधायक को सांसद बनाया गया।

प्रसंगवश बता दें कि साल 2002 में नारायण दत्त तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए योगंबर सिंह रावत ने रामनगर विधानसभा से इस्तीफा दिया था। बाद में उन्हें उत्तराखंड वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2007 ने टीपीएस रावत ने बीसी खंडूड़ी के लिए धुमाकोट विधानसभा सीट खाली की थी। इनामस्वरूप उन्हें खंडूड़ी की खाली हुई पौड़ी सीट से सांसद बनाया गया।

इसी प्रकार 2012 में किरन मंडल ने विजय बहुगुणा के लिए अपनी सीट छोड़ी और उन्हें बतौर इनाम कुमाऊं मंडल विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया।
वर्ष में 2014 में हरीश धामी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए धारचुला सीट खाली की थी। उन्हें भी उत्तराखंड वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-