Breaking News

थानाध्यक्ष का घने जंगलों के बीच आलीशान फार्म हाउस

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल, 2022)

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला के हस्तिनापुर के पूर्व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने सवा दो साल तक एक ही थाने में जमे रहकर अकूत संपत्ति अर्जित की, बल्कि अपने पद का दुरुपयोग भी किया। यही नहीं, बताया गया कि उसकी आलीशन इमारत का खुलासा होते ही थानाध्यक्ष ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की। इससे संभावना जताई जा रही है कि थानाध्यक्ष के इस सीक्रेट बंगले में कहीं अवैध कार्य तो नहीं किए जा रहे थे।

धर्मेंद्र के फार्म हाउस का खुलासा होने के बाद वहां तैनात हस्तिनापुर थाने के सिपाही और होमगार्ड को थाने बुला लिया गया था। फार्म हाउस में ताला लगा दिया गया था। अगले ही दिन फार्म हाउस के बाहर कुछ जले हुए कागज देखे गए। जिससे यह साफ हो गया कि जांच शुरू होने से पहले ही कुछ सबूतों को नष्ट करने का प्रयास किया गया था। अब इस मामले में थाने के पूर्व थानाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मेरठ से सटे मवाना में घने जंगल में खेतों के बीच जिस स्थान पर धर्मेंद्र ने आलीशान फार्म हाउस का निर्माण किया है, वहां दिन में भी अकेले जाने में डर लगता है। आसपास के खेतों में किसानों ने जंगली जानवरों से फसल के बचाव के लिए तारबंदी कर रखी है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इस निर्माण के पीछे मोटी धनराशि खर्च करने मकसद क्या है।

स्थानीय लोग मानते हैं कि धर्मेंद्र को अपने राजनीतिक आकाओं पर इतना विश्वास था कि उनके रहते कोई भी उन्हें मेरठ जनपद से हिला नहीं पाएगा। इसी विश्वास के चलते उन्होंने जगंल के मध्य ऐशगाह का निर्माण कर डाला था।

फार्म हाउस तक बिजली लाइन नहीं होने के कारण यहां एक बड़ा साइलेंट जेनरेटर भी लगाया गया है। जेनरेटर की क्षमता इतनी है कि उससे कई एसी चल सकते हैं। फार्म हाउस की छत पर व्यायाम करने के लिए वेट लिफ्टिंग का सामान रखा हुआ है।

मामले में चली एंटी करप्शन की जांच में धर्मेंद्र पर सभी आरोप पुष्ट हो गए। धर्मेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के पुख्ता सुबूत जुटाने के बाद मेडिकल थाने में धर्मेंद्र पर केस दर्ज कराया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-