Breaking News

दादागिरी :परिवहन करार के बावजूद बरसों से टैक्स नहीं भर रहा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड को घाटा

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अप्रैल, 2022)

यूपी रोडवेज की बिना टैक्स दिए उत्तराखंड में बस संचालन की दादागिरी बरसों से चली आ रही है। 2018 में हुआ परिवहन करार भी इस पर लगाम नहीं लगा पाया। हालात यह हैं कि न केवल बढ़ी हुई दरों बल्कि इससे पूर्व से भी कई साल से यूपी रोडवेज टैक्स नहीं दे रहा है।

उत्तराखंड व यूपी के बीच परिवहन करार हुआ था। इस करार में तय हुआ था कि यूपी रोडवेज की बसें उत्तराखंड में हर माह अपना टैक्स जमा कराएंगी। करार के तहत उत्तराखंड तो हर साल टैक्स जमा करा रहा है, लेकिन यूपी ने कई साल से टैक्स जमा ही नहीं कराया।

अक्तूबर 2018 को उत्तराखंड व यूपी के बीच परिवहन करार हुआ था। इसमें तय हुआ था कि रोजाना यूपी रोडवेज की बसें, उत्तराखंड राज्य की सीमा में 216 मार्ग पर 2472 ट्रिप के साथ कुल एक लाख 39 हजार किमी चलेंगी। इसी तरह, उत्तराखंड रोडवेज की बसें यूपी की सीमा में रोजाना 335 मार्गों पर 1725 ट्रिप व दो लाख 52 हजार किमी की यात्रा करेंगी।

इस करार में यह भी तय हुआ कि यूपी रोडवेज की बसें उत्तराखंड में हर माह अपना टैक्स जमा कराएंगी। करार के तहत उत्तराखंड तो हर साल टैक्स जमा करा रहा है, लेकिन यूपी ने कई साल से टैक्स जमा ही नहीं कराया।

परिवहन विभाग ने एक बार फिर यूपी परिवहन निगम को पत्र भेजा है। उत्तराखंड के सर्वे के मुताबिक, हर महीने यूपी की 1400 बसें आ रही हैं लेकिन यूपी का कहना है कि इनकी संख्या कम है। अब यूपी के रुख से ही साफ होगा कि कितनी बसों का कितना टैक्स मिलेगा। सर्वे से पहले यूपी की ओर से पांच से छह करोड़ सालाना दिए जा रहे थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-