Breaking News

काशीपुर फ्लैश बैक :अमिताभ बच्चन ने खुद सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की गाड़ी का दरवाजा खोला था 

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अप्रैल 2022)

काशीपुर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कौन नहीं जानता । जिस अमिताभ बच्चन के देश और दुनिया में करोड़ों प्रशंसक हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं वहीं अमिताभ बच्चन सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के न सिर्फ फैन हो गए थे बल्कि इतने प्रभावित हुए थे कि जब श्री गुड़िया उनके घर से उठकर चलने लगे जो अमिताभ बच्चन ने खुद बाहर आकर उनकी गाड़ी का दरवाजा खोल कर उन्हें गाडी में बैठाया था।

यह घटना दर्शाती है कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया को तो उनकी शुचिता पूर्ण राजनीति के लिए दिल्ली दरबार तक सम्मान मिला ही साथ ही उन्होंने काशीपुर को भी सम्मान दिलाने में कहीं कोई कमी नहीं छोड़ी ।

बात उस समय की है जब बोफोर्स तोप घोटाले का मुद्दा उठाए जाने पर वीपी सिंह जैसे सरीखे नेता सहित अनेक बड़े नेता राजीव गांधी का साथ छोड़कर कांग्रेस से चले गए थे। अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी में गहरी मित्रता थी । जगजाहिर है कि बच्चन और गांधी नेहरू परिवार के बहुत करीबी रिश्ते रहे हैं । जब अमिताभ बच्चन राजनीति में आए तो उन्हें इलाहाबाद से चुनाव लड़ाया गया जिन्होंने देश के जाने-माने नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को शिकस्त देकर जीत हासिल की थी । जब आड़े समय में अमिताभ बच्चन भी राजीव गांधी को छोड़कर चले गए तो कांग्रेस के सच्चे सिपाही सत्येंद्र चंद्र गुड़िया को बहुत बुरा लगा। यह टीस श्री गुड़िया के दिल में घर कर गई ।

एक बार जब अमर सिंह सत्येंद्र चंद्र गुड़िया को लेकर जब अमिताभ बच्चन के घर पर गए तो श्री गुड़िया ने अपनी स्पष्ट वादिता के चलते अमिताभ बच्चन के घर पर ही उन्हें इस बात की नसीहत दे डाली कि जिस कांग्रेस ने बच्चन परिवार को हमेशा सम्मान दिया उस बच्चन परिवार ने भी आडे समय में राजीव गांधी और कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। इसे मैं न्यायसंगत नहीं गद्दारी मानता हूं और आपके इस कदम की निंदा करता हूं । अपने ही घर पर सत्येंद्र चंद गुड़िया के यह शब्द सुनने के बाद भी अमिताभ बच्चन को क्रोध नहीं आया बल्कि उन्होंने स्वीकार किया कि सत्येंद्र चंद गुडिया एक बेहद स्पष्टवादी नेता है और उन्होंने जिस तरह से मेरे ही घर में ही बैठकर मुझे नसीहत दी उनकी इस स्पष्ट वादिता का मैं सम्मान करता हूं । श्री गुड़िया ने अपनी स्पष्ट वादिता से मेरा दिल जीत लिया है और जब सत्येंद्र चंद्र क्या गुड़िया चलने लगे तो अमिताभ बच्चन इतने प्रभावित हुए कि उन्हें छोड़ने न सिर्फ अपने घर के बाहर तक आए बल्कि श्री गुड़िया की गाड़ी का खुद दरवाजा खोल कर उन्हें बैठने के लिए भी अनुरोध किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-