Breaking News

उत्तराखंड में नाराज विधायकों को मनाने में जुटे हरीश रावत, कहा-पार्टी विरोधी बयान न दें

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल, 2022)

उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में करारी हार के बाद कांग्रेस खेमें में गुटबाजी तेज हो गई है। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत कई असंतुष्‍ट विधायकों से बातचीत कर रहे हैं। उनके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष करन माहरा और यशपाल आर्य भी विधायकों को मनाने में जुटे हुए हैं।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य के कई नाराज विधायकों को मनाने की कमान अपने हाथ में ली है। कई असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों से वे बात कर भी चुके हैं। हरीश रावत ने विधायकों को नसीहत दी है कि वह पार्टी के खिलाफ किसी भी तरह की गोपनीय बैठक से बाज आएं और कोई पार्टी विरोधी बयान न दें। पूर्व सीएम ने कहा कि विधायकों का उनसे सवाल पूछना स्वाभाविक है। रावत ने कहा, ‘विधानसभा चुनाव में मैं पार्टी को जीत नहीं दिला पाया। अब कांग्रेस नेता मुझसे सवाल नहीं पूछेंगे तो किससे पूछेंगे।’

सीएम धामी के उपचुनाव को लेकर उनके करीबी कांग्रेस विधायक हरीश धामी के सीट छोड़ने की अटकलों पर रावत ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सीएम अपनी ही पार्टी के विधायक से इस्तीफा दिलवाकर उनकी सीट से चुनाव लड़ेंगे। उत्तराखंड में बीजेपी गलत परंपरा नहीं लाएगी।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और यशपाल भी विधायकों को मनाने में जुटे हैं। यशपाल आर्य ने विधायकों की नाराजगी पर कहा है कि कभी भी कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता। दल हमेशा बड़ा होता है। हमारी पहचान पार्टी से होती है। पार्टी के मूल सिद्धांत और विचारधारा को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पार्टी का ही सम्मान नहीं होगा तो नेताओं की हैसियत ही क्या रह जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-