Breaking News

गजब :महिला शिक्षक के पास तमंचा बरामद होने से हैरान हुई पुलिस , देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो( 12 अप्रैल 2022)

पुलिस को चैकिंग के दौरान एक महिला शिक्षक के पास से 315 बोर का तमंचा मिला। महिला शिक्षक से तमंचा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहे पर जा रही एक युवती के पास तमंचा होने की सूचना किसी ने पुलिस दी। सूचना पर पुलिस महिला कांस्टेबल को लेकर जेल चौराहे पर पहुंची और युवती की तलाशी ली। महिला कांस्टेबल को युवती की तलाशी के दौरान उसकी जीन्स से तमंचा मिला। तमंचा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। इस बीच किसी ने तलाशी का वीडियो बना लिया।

बताया गया कि पहले युवती ने पुलिस पर रोब गांठने की भी कोशिश की। पुलिस युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि जिले में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान एक युवती के पास से तमंचा बरामद किया गया है। मामला दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है वह शिक्षिका है। अब पता लगाया जा रहा है कि वह कहां पढ़ाती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-