Breaking News

गहलौत सरकार पर भाजपा विधायक ने लगाया तुष्टिकरण का आरोप

@ शिवकुमार शर्मा

कोटा (12 अप्रैल 2022) ।भाजपा प्रदेश महामंत्री व रामगंज मंडी से विधायक मदन दिलावर ने  सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर राजस्थान की कांग्रेस सरकार को तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया।

उन्होंने  कहा कि सरकार का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ गया है ।उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को झूठा मुख्यमंत्री करार दिया। दिलावर ने बताया कि हिंडौन सिटी में 600 लोगों को रामनवमी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए नोटिस देकर पाबंद किया गया। ताकि वह राम नवमी का पर्व नहीं बना सके।

भाजपा विधायक मदन दिलावर ने आरोप लगाया कि  महाराणा प्रताप की जन्म स्थली कुंभलगढ़ परिसर में जन्म स्थली का अस्तित्व मिटाने के लिए समुदाय विशेष के द्वारा मजारें व मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया। जिसे राजस्थान की कांग्रेस सरकार नही हटवा रही है। दिलावर ने कहा कि पुलिस थानों में पूजा स्थल बनाने पर रोक लगा दी गई है। ताकि पुलिसकर्मी पूजा ना कर सके प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए इसके लिए उन्होंने विधानसभा सचिव को भी पत्र लिखा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की आधा दर्जन मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-