@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (11 अप्रैल, 2022)
शहबाज शरीफ निर्विरोध पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। इमरान खान की पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया। इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के बाद प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ एक कट्टर यथार्थवादी हैं और इतने सालों में उन्होंने एक स्पष्ट व्यक्ति होने की प्रतिष्ठा हासिल की है।
तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के 70 वर्षीय छोटे भाई शहबाज़ मुल्क के सबसे ज्यादा आबादी वाले और राजनीतिक रूप से अहम पंजाब प्रांत के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। यह पहली बार है जब उनकी पार्टी पीएमएल-एन – खासकर इसके सुप्रीमो नवाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम पर सहमति व्यक्त की है।
पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरादरी ने संयुक्त विपक्ष की बैठक में प्रधानमंत्री पद के लिए शहबाज़ के नाम का प्रस्ताव रखा था। बता दें, शनिवार देर रात संसद के निचले सदन असेंबली में एक अविश्वास प्रस्ताव के जरिये इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal