आकर्षक अखाड़े और भगवा झंडे रहे विशेष आकर्षण
@शिवकुमार शर्मा
बूंदी (11 अप्रैल 2022) । श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर बूंदी शहर में भव्य आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा अभयनाथ महादेव मंदिर बालचंद पाड़ा आरती के साथ शुरू होकर मुख्य मार्गो से राम प्रकाश टॉकीज सूरज जी का बड, नाहर का चौहटा, तिलक चौक, चौमुखा बाजार चौगानगेट, इंदिरा मार्केट होती हुई मालन मासी बालाजी मंदिर पहुंची। जहां शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
हजारों की संख्या में शोभायात्रा में श्रद्धालु मौजूद रहे मातृशक्ति ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया मार्गों में कई जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया जगह-जगह अखाड़े में करतब दिखाए गए। बुलबुल के चबूतरा नाहर का चौहटे पर राम भक्तों ने श्री राम की आरती उतारकर भव्य किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में राम भक्त जनप्रतिनिधि सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal