Breaking News

क्या उत्तराखंड में खत्म हुआ हरीश रावत युग?

@विनोद भगत

(11 अप्रैल, 2022)

*यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद से ही हरीश रावत की राज्य और कांग्रेस में भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उम्र के लिहाज से और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए उनका करियर खत्म माना जाने लगा है।*

उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी ने अपना नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाया है, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी करण मेहरा को दी है। वहीं, खटीमा सीट से विधायक भुवन कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया है।

ऐसे में अब राज्य की राजनीति में हरीश रावत की अपरिहार्यता पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल ये भी है कि क्या हरीश रावत को उत्तराखंड कांग्रेस में नजरअंदाज किया जा रहा है। हालांकि, हरीश रावत लालकुआं से विधानसभा का चुनाव हार गए हैं, लिहाजा विधानसभा में संवैधानिक पदों पर उनकी नियुक्ति संभव नहीं है।

उत्तराखंड चुनाव हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ा गया था, लेकिन कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी, तभी से हरीश रावत के खिलाफ माहौल तैयार होने लगा था। अब, जब राज्य में राजनीतिक हालात बदल गए है तो सियासी गलियारों में हरीश रावत को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। उत्तराखंड के सियासी गलियारों में चर्चा है कि हरीश रावत क्या परे धकेल दिए जाएंगे।

हरीश रावत के 2022 विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र की राजनीति से उत्तराखंड लौटने के बाद कांग्रेस उनके ही नेतृत्व में चुनाव लड़ी। पार्टी को उम्मीद थी कि वो सत्ता में वापसी कर लेगी, लेकिन जिस तरह से उसे हार मिली, उसको बहुत ही बड़ा सबक दे दिया। इसके बाद से ही हरीश रावत की खिलाफत शुरू हो गई। हार का ठीकरा हरीश रावत के सिर फोड़ा जाने लगा।

दो साल बाद यानी 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस अब पार्टी में बदलाव के मूड में दिख रही है, जिस तरह से हरीश रावत और उनके गुट को साइड लाइन किया जा रहा है, उससे साफ है कि लोकसभा चुनाव में हरीश रावत को कोई भूमिका शायद ही मिले।

इधर, कांग्रेस के शीर्ष नेतृ्त्व ने जो संकेत दिए हैं, उससे साफ दिख रहा है कि हरीश रावत की आगे की डगर आसान नहीं है। हरीश रावत या तो खुद सम्मान सहित विदा होंगे या फिर कांग्रेस पार्टी उनको इसी तरह से किनारे लगाने का काम करेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-