Breaking News

उत्तराखंड: यशपाल आर्य हो सकते हैं नेता प्रतिपक्ष, गणेश गोदियाल के अध्यक्ष पद की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अप्रैल, 2022)

विपक्षी पार्टी कांग्रेस में इन दिनों प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के संभावित नामों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं की मानें तो दोनों ही पदों पर पार्टी चौंकाने वाले नाम सामने ला सकती है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पुन: गणेश गोदियाल तो नेता प्रतिपक्ष के लिए निवर्तमान नेता प्रीतम सिंह के साथ बाजपुर विधायक यशपाल आर्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ा। बताया जा रहा है कि इन दोनों पदों पर पार्टी एक-दो दिन में फैसला ले सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि है कि पार्टी हाईकमान इस बार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

वर्ष 2024 के आम चुनाव और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ऐसे चेहरों को कमान सौंपना चाहती है, जो क्षेत्रीय-जातीय समीकरण में फिट बैठने के साथ नई लीडरशिप को भी उभारें। विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ प्रीतम और गणेश गोदियाल मुख्य चेहरा थे। तीनों में दो लोग चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी फिर भी दोनों को कमतर नहीं आंक रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके यशपाल आर्य के नाम पर भी पार्टी हाईकमान विचार कर सकती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-