@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल, 2022)
उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार उत्तरकाशी जनपद में यमुना घाटी में भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 बताई गई है। भूकंप महसूस होते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर दौड़ पड़े। हालांकि फिलहाल कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम 4.52 बजे यमुना घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश में बताया जा रहा है। भूकंप के झटके पुरोला, मोरी, यमुनोत्री धाम, खरसाली आदि में महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 बताई गई है।
शाम के समय अचानक भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग भयभीत होकर अपने घरों, दुकानों आदि से बाहर निकल गए। उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार जिले में भूकंप से फिलहाल कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal