Breaking News

बड़ी खबर :एसडीएम को गोली मारने की धमकी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी का आडियो हुआ वायरल

तीन दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी ने नायब तहसीलदार के साथ शराब के नशे में अभद्रता की थी। इससे नाराज खाद्य सुरक्षा के अधिकारी ने किसी से फोन पर बातचीत में एसडीएम के लिए यह धमकी भरे डायलाग बोले।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल, 2022)

इन दिनों वायरल एक ऑडियो जबर्दस्त चर्चा में है। ऑडियो में एक व्यक्ति दूसरे से कह रहा है, ‘कैसी-कैसी एसडीएम बना दी जाती हैं…इन्हें तो मैं गोली मार दूंगा।’ कहा जा रहा है कि यह बोलने वाला उत्तर प्रदेश के महोबा के खाद्य सुरक्षा विभाग का अधिकारी है और वह शराब पीकर अभद्रता करने के मामले में कार्रवाई से खफा है। उधर, एसडीएम ने ऑडियो के आधार पर डीएम से उसकी शिकायत भी की है। ‘शब्द दूत’ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

चर्चा है कि, तीन दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी ने नायब तहसीलदार के साथ शराब के नशे में अभद्रता की थी। नायब तहसीलदार ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। उन्होंने मेडिकल कराया तो शराब की पुष्टि हो गई। इससे नाराज खाद्य सुरक्षा के अधिकारी ने किसी से फोन पर बातचीत में एसडीएम के लिए यह धमकी भरे डायलाग बोले। आडियो में कहा, ‘अगर एसडीएम ने नौकरी खाई तो उसे गोली से मार देंगे।’ वहीं, जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि मामले की जांच अपरजिलाधिकारी न्यायिक शिशिर कुमार को सौंपी गई है। एसपी सुधा सिंह ने कहा, वायरल ऑडियो उनके संज्ञान में आया है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में बीते बुधवार को एक पिकअप से नकली गुटखा बरामद करने के बाद उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। बाद में कोतवाली पुलिस ने वाहन को छोड़ दिया। इस पर एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी को तलब कर लिया था। इसी पर कर्मचारी ने शराब के नशे में नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता कर दी थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-