Breaking News

बड़ी खबर :ऊधमसिंह नगर के खटीमा में तमंचे चाकू की नोंक पर बैंक आफ बड़ौदा से पांच लाख लूटकर बदमाश फरार, एसएसपी मौके पर

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2022)

तमंचे और चाकू की नोंक पर दो बदमाशों ने बैक आफ बड़ौदा के कर्मचारियों को बंधक बनाकर  लगभग पांच लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गए। बैंक बंद करते समय सायं साढ़े चार बजे के आसपास हुई इस घटना से वहाँ हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में हुई थी। जानकारी के अनुसार तमंचे और चाकू की नोंक पर दो बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और वहाँ से लगभग पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने सबसे पहले बैंक मैनेजर कुसुमलता को तमंचे व चाकू की नोक पर ले लिया। इसके बाद बैंक कैशियर गोविंद पाल, रवींद्र सिंह व ननिता गर्ब्याल को तमंचा दिखाकर बंधक बना लिया। जिसके बाद सभी को कैश रूम में ले जाकर बंद कर बाहर से कुंडा बंद कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा में लूट की सूचना पर खटीमा कोतवाली से पुलिस अधिकारी फोर्स सहित घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। वहीं बैंक में डकैती की वारदात के बाद एसपी क्राइम और एसडीएम खटीमा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस  बैंक कर्मचारियों से लूट की वारदात के बारे में आवश्यक पूछताछ कर रही है। साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-