Breaking News

काशीपुर :महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पद से दिया त्यागपत्र

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2022)

काशीपुर । महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अपने इस्तीफे में श्रीमती वात्सल्य ने कहा कि वह लंबे समय तक कांग्रेस में महानगर से लेकर प्रदेश स्तर पर कई पदों पर कार्यरत रही हैं। उन्होंने कहा कि वह सदैव पार्टी की निष्ठा से सेवा करती आइ हैं। लेकिन अपरिहार्य कारणों से वह कांग्रेस में अब महानगर अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे रहीं हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह एक कार्यकर्ता की तरह कांग्रेस के लिए काम करती रहेंगी।

बता दें कि इससे पहले महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश के कई कांग्रेस नेता अपना पद छोड़ चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-