Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री के चंपावत दौरे से राजनीतिक गलियारों में बढ़ी सरगर्मी, यहां से उपचुनाव लड़ सकते हैं धामी

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अप्रैल, 2022)

सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना पहला राजनीतिक दौरा चंपावत विधानसभा क्षेत्र में कर रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर सियासी हलकों में चर्चा का बाजार गर्म है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के बहाने मुख्यमंत्री चंपावत की सियासी नब्ज टटोल रहे हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री धामी को अगले छह महीने में विधानसभा का चुनाव लड़ना है। उपचुनाव के लिए वह ऐसी सीट की तलाश में हैं, जहां उनकी चुनावी राह निष्कंटक और सहज हो। धामी के खटीमा विधानसभा चुनाव में हारने से लेकर उनके मुख्यमंत्री बनने तक करीब आधा दर्जन विधायक उनके लिए अपनी सीट खाली करने की पेशकश कर चुके हैं। इसमें एक नाम विधायक कैलाश गहतोड़ी का भी है। गहतोड़ी चंपावत विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। चंपावत में मुख्यमंत्री के पहले राजनीतिक दौरे के चुनावी निहितार्थ भी टटोले जा रहे है।

सियासी हलकों में यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री चंपावत से उपचुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री खेमे से जुड़े सूत्रों का मानना है कि चंपावत से सीधे चुनाव लड़ने की संभावना जताना जल्दबाजी होगी। क्योंकि मुख्यमंत्री के चुनावी रणनीतिकार इस बार फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं, लिहाजा चंपावत के अलावा अन्य सीटों पर भी गुणा-भाग चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री इस दौरे के बहाने चंपावत की सियासी नब्ज टटोल रहे हैं। यदि चुनावी हवा उनके अनुकूल रही तो आने वाले दिनों में चंपावत में उनकी दौड़धूप और बढ़ जाएगी। यदि अगले एक-दो महीनों में मुख्यमंत्री के चंपावत में दौरे बढ़ते हैं तो उनके वहां से उपचुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत माना जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 बाबा रामदेव का बड़ा बयान,खोमनेई की मौत पर बोले— “व्यक्ति को मार सकते हैं, विचारों को नहीं”,अमेरिका और इजराइल को कठघरे में खड़ा किया

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नयी दिल्ली। मध्य-पूर्व में जारी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-