@शब्द दूत ब्यूरो (02 अप्रैल 2022)
बाइक पर आये चार बदमाशों ने बंदूकों के बल पर दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में घुसकर लगभग 12 लाख रुपये लूट लिये। वारदात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले नूरनगर में गांव की शाखा में हुई है। बदमाश दो बाइकों पर आए थे।
घटना के बाद से वहाँ हड़कंप मच गया और बैंककर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। जिस वक्त लूटेरे बैंक में दाखिल हुए उस वक्त गेट पर कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था। लूट की घटना के बाद बैंक परिसर में मौजूद लोग काफी डर गए। बाहर का मौहाल भी दहशत भरा नजर आया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अब जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि लुटेरों तक पहुंचा जा सके।
घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। दो बाइकों पर चार बदमाश बैंक में घुसे और कैशियर को गन पॉइंट पर लिया और सारा कैश लेकर आसानी से फरार हो गए। एसपी सिटी के अनुसार, बैंक मैनेजर ने 10 से 12 लाख रुपए कैश लुटना बताया है। पुलिस मौके पर है। बदमाशों की तलाश में काम्बिंग की जा रही है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal