@शब्द दूत ब्यूरो (2 अप्रैल, 2022)
उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों में हुई चतुर्थ श्रेणी भर्ती में गड़बड़ियों के मामले आने के बाद सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस पूरे भर्ती में हुई गड़बड़ियों की जांच उप निबंधक कुमाऊं नीरज बेलवाल और उप निबंधक कुमाऊं मान सिंह सैनी को सौंपी गई है।
जानकारी के मुताबिक सभी जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के 423 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी हुई थी और इन भर्तियों में जिला सहकारी बैंक प्रबंधन के स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत शासन स्तर पर आई थी।
तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में गड़बड़ी की शिकायत पाए जाने के बाद इस भर्ती पर रोक लगा दी थी। वहीं दूसरी तरफ सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि सहकारिता मंत्री के आदेशों के क्रम में जांच टीम का गठन कर दिया गया है । जांचकर्ताओं को जल्द से जल्द जांच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं और जो भी दोषी जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal