Breaking News

कोटा :भारत विकास परिषद ने भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलित किये

@शिवकुमार शर्मा

कोटा(1 अप्रैल 2022) । भारत विकास परिषद कोटा महानगर की 12 शाखाओं द्वारा आज शाम महावीर नगर स्थित घटोत्कच सर्किल पर दीप जलाकर भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2079 की सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष किशन पाठक ने इस अवसर पर उपस्थित भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को भारतीय नव वर्ष की बधाई दी एवं सभी के मंगल भविष्य की कामना की।

भारत विकास परिषद कोटा महानगर के सदस्यों द्वारा घटोत्कच सर्कल पर एकत्रित होकर पूरे सर्किल पर केसरिया पताका लगाकर,विद्युत सज्जा कर एवं भव्यता से सजाकर वहां पर दीप जलाए गए। और सभी को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर भारत माता की सजीव झांकी भी थी कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण माहौल को भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान कर दिया।  भारत विकास परिषद कोटा महानगर समन्वयक राजकुमार गुप्ता सह समन्वयक मनोज कोठारी चिकित्सालय के कोषाध्यक्ष सीताराम गोयल प्रांतीय कोषाध्यक्ष सारिका मित्तल अनीता जैन सुनीता गोयल शाखा अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता पुरुषोत्तम पंचोली प्रेम कुमार विजय मुकुट बिहारी गुप्ता जितेंद्र गोयल सुमन खंडेलवाल डॉक्टर महिमा गुप्ता महिंद्र सिंहवाल भंवर लाल शर्मा कुसुम शर्मा योगेंद्र शर्मा विनोद जैन वंदना मलिक महेंद्र कुमार गोयल मंजू बंसल कविता शर्मा सुधीर सक्सेना चंद्रप्रकाश नागर नलिन पाराशर शिवानंद शर्मा अशोक जीत लिया अशोक यादव राधेश्याम खंडेलवाल पुरुषोत्तम खंडेलवाल रोहित विजय आई के विजय डॉ शालू बिंदल एचपी गर्ग केसी गुप्ता कपिल सागीत्रा हेमंत सनाढ्य विष्णु बंसल अनिल सक्सेना आरसी गोयल जेपी गुप्ता गजेंद्र चौरसिया मुरारी लाल शर्मा वीके भटनागर हरिओम विजय बृजबाला खंडेलवाल मनोज विजय सुंदर लाल अरोड़ा विवेक शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गंगोत्री धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने पूजा अर्चना की, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 अप्रैल 2025) गंगोत्री धाम के कपाट आज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-