Breaking News

काशीपुर विधायक चीमा ने खोला भीतरघाती भाजपाईयों के खिलाफ मोर्चा, निष्कासन की मांग

@शब्द दूत ब्यूरो (29 मार्च 2022)

काशीपुर । विधानसभा चुनाव में भीतरघात करने वाले भाजपा के कुछ प्रमुख नेताओं के निष्कासन की मांग काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुखर हो रही है।

भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता की मांग है कि जिस तरह भाजपा ने हारी हूयी सीटों पर कमेटी का गठन कर जिन भाजपा के नेताओं  ने पार्टी विरुद्ध कार्य किया है। उसकी सूची बन रही है ताकि उनका निष्कासन किया जाए। उसी तरह जीती हुयी सीटों पर भी पार्टी विरुद्ध कार्य करने वाले भाजपा के नेताओं  की भी सूची बनाकर उन पर भी निष्कासन की कार्यवाही करनी चाहिए।

काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने एक बयान  कहा कि पृथक राज्य बनने के उपरांत उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचित सरकार में काशीपुर विधानसभा सीट से उनके पिता एमएलए चुने गए। इसके बाद हुए वर्ष 2007, 2012 व 2017 के विधानसभा चुनाव में भी लगातार चुनाव जीतकर काशीपुर सीट को गौरवान्वित किया। इसके अलावा निकाय चुनाव में भी उनके सानिध्य में भाजपा प्रत्याशी ने जीत के झंडे गाड़े। लोकसभा चुनावों में भी पार्टी प्रत्याशी को सफलता मिली। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अपनों ने उनकी चुनावी डगर में कांटे बिछाने में कोई कमी नहीं की, इसके बावजूद वे कांटों पर चलकर भी कमल खिलाने में कामयाब रहे। इस विधानसभा चुनाव में बढ़ती उम्र का हवाला देकर मेरे पिता ने मेरे लिए टिकट मांगा तो कुछ अपनों ने खुला विरोध किया और अपरोक्ष बगावत करते हुए चुनाव में किसी भी तरह सपोर्ट नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब मुझे सपोर्ट करने वाले भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं एवं काशीपुर की जनता की मांग है कि भीतरघातियों के खिलाफ भाजपा हाईकमान को कार्यवाही करने में कतई भी देर नहीं करनी चाहिए। यदि हाईकमान ने ऐसा नहीं किया तो अगले वर्ष होने वाले निकाय चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर चैती मेला: महंगाई की मार से कराहते दुकानदार,महंगी दुकानों और कम बिक्री की दोहरी मार ने बढ़ाई चिंता, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर।  चैती मेले में इस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-