Breaking News

बड़ी खबर :सरेबाजार मुख्यमंत्री पर युवक ने किया हमला, सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को दबोचा, देखिए वीडियो

सुरक्षा कर्मियों ने उक्त युवक को तत्काल पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च 2022)

मुख्यमंत्री पर सरे बाजार हमला करने वाले युवक को सुरक्षा कर्मियों ने दबोच लिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ घटी इस घटना से वहाँ हड़कंप मच गया।

घटनाक्रम के तहत  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला आज बख्तियारपुर से बाजार से गुजर रहा था। सीएम ने जब देखा कि भीड़ उनके लिए नारे लगा रही थी तो वह गाड़ी को रूकवा कर लोगों के बीच जाकर उनसे मिलने लगे। इसी दौरान एकाएक एक शख्स उनकी ओर बढ़ा पर और उसने मुख्यमंत्री को निशाना साध कर मुक्का चला दिया। हालांकि गनीमत रही कि यह सीएम नीतीश कुमार को यह नहीं लगा। मुख्यमंत्री पर हमला किये जाने से वहां हड़कंप मच गया।

सुरक्षा कर्मियों ने उक्त युवक को तत्काल पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक वह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सीएम नीतिश कुमार सुरक्षित हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-