Breaking News

काशीपुर :चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में रासेयो के सात दिवसीय शिविर शुरू

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मार्च 2022)

काशीपुर । चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय काशीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ कीर्ति पंत कार्यक्रम अधिकारी डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं डॉ अंजलि गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सरस्वती वंदना कुमाऊंनी नृत्य तथा बेटी बचाओ अभियान पर आधारित नाटिका की गई।शिविर के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई।

प्राचार्या ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व तथा युवाओं के लिए  शिविर के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से छात्र अपने अनुभव को लेकर अपने व्यक्तित्व का निर्माण कर कुशल प्रशासन कुशल प्रशासक कुशल नेता व सामाजिक दायित्व हेतु तत्पर रहकर समाज के सक्रिय सदस्य बनते हैं।

इस अवसर पर डॉ मंजू सिंह डॉ वंदना सिंह डॉ गीता मेहरा ,डॉ पुष्पा धामा, डॉ मंगला, डॉ ज्योति गोयल, डॉ रंजना श्रीमती प्राची ढोला खंडी डॉक्टर दीपा चिनियाल डॉ अनीता गुप्ता,श्रीमती दीक्षा मेहरा, डॉ ज्योति रावत,श्रीमती मीनाक्षी पंत,आदि स्टाफ उपस्थित रहा

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 बाबा रामदेव का बड़ा बयान,खोमनेई की मौत पर बोले— “व्यक्ति को मार सकते हैं, विचारों को नहीं”,अमेरिका और इजराइल को कठघरे में खड़ा किया

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नयी दिल्ली। मध्य-पूर्व में जारी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-