Breaking News

दरोगा समेत वीडियो में दिख रहे सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, महंगा पड़ा फिल्मी स्टाइल

बस्ती। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के वायरल वीडियो पर आखिरकार गाज गिर ही गई। एसपी ने दारोगा समेत उनकी पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच सी ओ सदर को सौंप दी।

बता दें कि दारोगा विक्रम सिंह ने एक वीडियो बनाकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाल दिया था। जिसमें वह फिल्मी अंदाज में स्लो मोशन में हथियार लहराते एक गाने के साथ दिख रहे थे। बैकग्राउंड में चल रहा भारतीय सेना से संबंधित है।

दरअसल दारोगा विक्रम सिंह पिछले दिनों भी सोशल मीडिया पर अपने एक कारनामे की वजह से चर्चित हुये थे। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सराहा गया था। 21 जुलाई को दारोगा विक्रम सिंह ने एक रेप के आरोपी का एनकाउंटर किया था। जिसमें आरोपी असगर के पैर में गोली लगी थी। तब उनकी खूब वाहवाही हुई थी। बताया जाता है कि अपनी वाहवाही से उत्साहित विक्रम सिंह ने एक वीडियो बनाकर अपनी प्रसिद्ध को और बढ़ाने का प्रयास किया। ऐसा लोगों का मानना है। लेकिन दारोगा जी का यह प्रयास महकमे को रास नहीं आया। नतीजतन दारोगा के साथ पूरी टीम को लाइन हाजिर का फरमान सुना दिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-