Breaking News

काशीपुर :फिरोजपुर गांव के ग्रामीणों का आरोप, सुविधा शुल्क न देने पर बीपीएल श्रेणी से नाम हटाये, बीडीओ से मिले

@शब्द दूत ब्यूरो (23 मार्च 2022)

काशीपुर । फिरोजपुर ग्राम सभा में दर्जनों लोगों के नाम बीपीएल राशन कार्ड सूची से हटा दिया गया है। नाम हटाने के विरोध में आज ग्रामीणों ने खंड विकास कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से अपनी समस्या बताई।

ग्राम सभा फिरोजपुर के ग्रामीण आज इकट्ठा होकर खंड विकास कार्यालय में आये। ग्रामीणों का कहना है कि कि सुविधा शुल्क न देने की वजह से ग्राम प्रधान ने उनके नाम बीपीएल सूची से काट दिये हैं। जिस वजह से उन्हें सरकार की ओर से प्रदत्त राशन सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सर्वे करने वाले कर्मचारियों पर भी आरोप लगाये कि उन्होंने जानबूझकर उनके नाम बीपीएल श्रेणी से काटे हैं।

खंड विकास अधिकारी चिंताराम आर्य ने शब्द दूत को बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर राशन कार्डों का सत्यापन कराया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ने गांव में सत्यापन के लिए सर्वे किया था। अपात्र लोगों के नाम हटाये गये हैं। अब कुछ लोगों ने उन्हें प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उनक ननाम गलत तरीके से बीपीएल श्रेणी से निकाले गए हैं। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि वह इस संबंध में जांच करायेंगे।

प्रार्थना पत्र देने वाले ग्रामीण करन सिंह, कृष्णा, सुरजा, बबली, मंजू, भगवान देई, ओमवती, मीना समेत दर्जनों की संख्या में शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़ी कार्रवाई: पूर्व पीएम केपी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार, नए प्रधानमंत्री बालेन का सख्त रुख

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काठमांडू। नेपाल की राजनीति में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-