@शब्द दूत ब्यूरो (22 मार्च 2022)
देहरादून । भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बताया, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शपथ समारोह कल होगा जिसमें खुद प्रधानमंत्री मोदी भी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में धामी ने जिस तरह से केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन किया और जिस तरह से महिलाएं भाग ले रही हैं उसके ऐतिहासिक परिणाम आए हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। सभी केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और संतों को भी आमंत्रित किया गया है।”
उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।
भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को नेता चुना गया। जिसके बाद अब राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। फिलहाल कैबिनेट के मंत्रियों पर मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार कुछ पुराने मंत्रियों की जगह युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal